बरेली: आलमगिरी गंज के सर्राफ से एक फर्म ने 32 लाख रुपये हड़पे
आलमगिरी गंज के सर्राफ से एक फर्म ने 32 लाख रुपये हड़प लिए। बेचने के लिए जेवर ले लिए लेकिन पेमेंट नहीं किया। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ऑफिस में आलमगिरी गंज निवासी सागर अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान परिधि डिजाइन ज्वैलरी नाम से है।