बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर सोमवार को बरेली दिल्ली हाइवे पर बड़ा हादसा होते होते बच गया।दरअसल एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक की एक दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई।गनीमत रही कि कोई भी एलपीजी सिलेंडर नहीं फटा। अगर इनमें से किसी में टकराव हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।जैसे ही दोनों ट्रकों में भिड़ंत हुई तो हाइवे पर हड़कंप मच गया।