रातू: मक्का में मुखिया देवलाल मुंडा ने स्कूलों में 5 वाटर कूलर का वितरण किया
Ratu, Ranchi | Jan 20, 2025 सीएमपीडीआई एल के द्वारा मक्का मुखिया देवलाल मुंडा के आवेदन पर मक्का पंचायत में पांच वाटर कुलर दिया गया। सोमवार 1:30 बजे मुखिया ने पंचायत भवन, इंचापीरी स्कूल, मक्का हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और राम गोविंद पहान के घर के समीप अखरा में लगाया गया। मौके पर मिथलेश पांडे, संजय मुंडा, विनय पांडे, सुशील भगत,राजेश साहू और भाजपा नेता नंदलाल पहान उपस्थित थे।