रातू: आरा में लायंस क्लब ने 205 असहाय बुजुर्गों को कंबल वितरित किए, 250 लोगों ने किया रक्तदान
Ratu, Ranchi | Jan 15, 2025 लायंस क्लब के सौजन्य से बुधवार 2:30 बजे आरा में रक्तदान शिविर एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन में 205 असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही 250 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं जिप सदस्य रामजीत गंझू ने कहा रक्तदान एक महादान है। आज जो रक्त दान किए हैं। उनके रक्त से कई लोगों का जांन बच पायेगी। और उनकी दुवायें रक्तदान करने वालों को मिलेगा।