दादरी: सेक्टर-54 के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-54 के समीप बुधवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।