सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान प्रशासन की उदासीनता से आहत होकर न्याय की गुहार लगाने पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे दोनों किसान हाथों में तख्तियां लेकर तेज धूप में करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन से लगातार अनदेखी होने के बाद दोनों किसान