दो युवकों ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को तेघड़ा मेला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो में दोनों युवकों द्वारा महिला पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चलाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, बिहारज़ूम इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर महिला पुलिसकर्मी के साथ इस तरह की घटना कब और कहां हुई? वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवक कौन हैं और पूरे मामले की सच्चाई क्या है?
बिहारज़ूम अपने दर्शकों से अपील करता है कि यदि कोई व्यक्ति इस वीडियो या दोनों युवकों के बारे में जानकारी रखता है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जानकारी साझा करें।
हमारी कोशिश है कि वायरल वीडियो की सच्चाई और पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने लाई जा सके।
वीडियो की पुष्टि होने तक इसे केवल वायरल दावे के रूप में ही देखें।
#Teghra #Begusarai #bihar #news