जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों, ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी ब्लड बैंकों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रक्त संग्रह एवं भंडारण तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से दुर्घटना पीड़ितों एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए त्वरित रक्त उपलब्धता तथा सभी ब्लड बैंकों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#samratchoudhary
#begusarai