कोईलवर: तेज आंधी-बारिश से गर्मी में मिली राहत, बिजली गुल; जमालपुर-सकड्डी लिंक रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने और सड़क पर पेड़ गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। तेज हवा और बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधीत हो गई है।