बेगूसराय: कारगिल भवन में दुर्गापूजा के मद्देनजर DM की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक शनिवार की दोपहर 01:00 बजे आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि नगर निगम चयन समिति द्वारा जिला अंतर्गत 10 सुंदर पूजा पंडालों का चयन किया जाएगा. बैठक के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.