दारू: सुकन्या संस्था ने बेडम की जरूरतमंद कन्या के विवाह में की आर्थिक मदद, आत्मनिर्भरता पर दिया ज़ोर
सुकन्या संस्था ने बेडम की जरूरतमंद कन्या के विवाह में की आर्थिक मदद, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी ने एक बार फिर सेवा भाव की मिसाल पेश की है। संस्था की ओर से बेडम निवासी मालती देवी की पुत्री पूजा कुमारी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग किया।