धौलपुर: खरौली एवं बिजौली में पोषण माह का जागरूकता शिविर आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लुपिन फाउंडेशन द्वारा धौलपुर जिले के ग्राम पंचायत खरौली एवं बिजौली में सप्तम पोषण माह अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पोषण माह लगातार 2018 से प्रतिवर्ष 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जाता है। पोषण माह का उद्देश्य जन समुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार करना एवं प्रभावी व्यवहार परि