धौलपुर: जिले के किसानों को कृषि यंत्रों पर दिया जायेगा अनुदान, राशि हुई जारी
किसानों को खेती बाड़ी के लिए कृषि कार्य हेतु यंत्रों पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर पात्र किसान आवेदन कर सकते है। पात्र आवेदक अपने नजदीक ई मित्र कियोस्क पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके अलावा सरकार के द्वारा किसान मोबाइल एप के माध्यम से जन आधार के साथ आवेदन कर सकता है।