धौलपुर: महिला या बच्चियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, SP ने कार्यालय से हेल्पलाइन नंबर किया जारी
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक पहल की है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से अपील करते कहा है। कि अगर आपके साथ किसी के द्वारा छेडछाड, पीछा करना सहित अन्य कोई घटना की जाती है, या आपको ऐसा लगता है कि ऐसी घटना कोई व्यक्ति कर सकता है। तो जारी नंबर पर शिकायत करें