खलीलाबाद: पैडी गांव में दबंगों पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप, महिलाओं ने दुधारा थाने में दी तहरीर
दुधारा थाना क्षेत्र के पैडी गांव की महिलाओं ने मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, पाटीदारों ने अपना मकान पहले बनवा लिया, लेकिन अब उनके परिवार द्वारा निर्माण कराए जाने पर विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के साथ खड़ी दीवार को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।