नानपारा: रुपईडीहा नगर के लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 772 युवाओं को मिला रोजगार
रूपईडीहा स्थित लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा रहे। मेले में निजी क्षेत्र के 17 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के माध्यम से 772 युवाओं और छात्र-छात्राओं को चयन किया गया। विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा कि कोई भी नौकरी छोटी और बड़ी नहीं है।