नानपारा: रिसिया थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर रिसिया थाने की पुलिस ने शाम 6 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रजनीश गॉड पुत्र जंग बहादुर निवासी रामनगर को उपनिरीक्षक राजेश कुमार कांस्टेबल विजय कुमार ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज था उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।