मांगरौल: मांगरोल नगर की बाणगंगा नदी बनी कचरा पात्र लाखों रूपए लगाकर बनाई थी सुरक्षा दीवार नदी में पानी कम घांस-फूस ज्यादा
Mangrol, Baran | Jul 12, 2024 मांगरोल नगर की बाणगंगा नदी दिनों-दिन कचरा पात्र बनती जा रही है। नगरपालिका द्वारा लाखों रूपए खर्च कर सुरक्षा दीवार बनाई गई लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो पायी।नदी में पानी कम व घास फूंस ज्यादा हो रहा है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से नदी की साफ-सफाई करवाने की कई बार मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बताया कि कचरा डालने से नदी दूषित हो गई।