हज़ारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने बंदोबस्त कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रही कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की दक्षता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कर्मचारियों से क्षेत्रीय प्रशासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।