टोंक: सांसद हरीश मीना ने दिशा की बैठक ली, DMFT फंड का 5 साल का हिसाब मांगा
Tonk, Tonk | Jun 22, 2026 टोंक सांसद हरीशचंद्र मीना सोमवार को टोंक पहुंचे। सांसद कार्यालय में जनसुनवाई कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रूबरू हुए। बाद में जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में DMFT फंड का मुद्दा उठा। सांसद ने पिछले 5 साल का पूरा हिसाब मांगा।