धमदाहा: सीएचसी भवानीपुर में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, तीन चिकित्सकों की हाजिरी कटी
धमदाहा :- धमदाहा एसडीएम अनुपम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड एवं दवा वितरण कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही अस्पताल से संबंधित विभिन्न पंजियों का भी