पीरो: पीरो में ईंट भट्ठा की चिमनी पर मजदूर की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Apr 24, 2026 हसन बजार थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव स्थित ईंट भट्ठा चिमनी पर हुए मजदूर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को भट्ठे की चिमनी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। आरोपी रजीत लोहार है।