शाहबाद: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा वर्षा बनी एक दिन की एसडीएम, जनता की फरियाद सुनी
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा वर्षा देवी मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में एक दिन की एसडीएम बनकर उनकी कुर्सी पर बैठी और जनता की फरियाद सुनी। सरकार की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के अंतर्गत यह कार्यक्रम सभी विभागों में चलाया जा रहा है।