नवाबगंज: 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाराबंकी पुलिस ने ऊर्जा और उत्साह के साथ किया योग
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में पुलिस लाइन्स ग्राउण्ड में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा रविवार करीब 8 बजे ऊर्जा व उत्साह के साथ योग किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया तथा बताया गया कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।