बैतूल नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के पुत्र के विवाह पर दी शुभकामनाएं,
शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के पुत्र के विवाह अवसर पर नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विशेष वीडियो संदेश साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।