इस्माइलपुर: उद्घाटन के इंतजार में ढोलबज्जा पंचायत सरकार भवन, ग्रामीण परेशान
नवगछिया प्रखंड की ढोलबज्जा पंचायत में पंचायत सरकार भवन कई महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं होने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पंचायत स्तर पर मिलने वाली कई सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने प्रशासन से जल्द भवन का उद