लालगंज: लहुरियादह गांव में म0प्र0 से गिट्टी लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
ड्रमंडगंज के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लहुरियादह गांव में टाइगर पॉइंट के पास रविवार सुबह करीब 9:00 बजे गिट्टी लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। संजोग ठीक था की हादसे में ट्रेलर चालक बाल बाल बच गया। मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया।