झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर लोकतांत्रिक उत्साह चरम पर है। नगर की सरकार के गठन हेतु प्रत्याशी सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से घर-घर संपर्क कर वे अपने मुद्दों और विकास की योजनाओं को जनता के समक्ष रख रहे हैं।.