हज़ारीबाग: नगरपालिका चुनाव 2026: प्रेक्षकों का कड़ा निरीक्षण, उम्मीदवारों को सख्त निर्देश
हजारीबाग में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष बनाने हेतु सामान्य प्रेक्षक रविराज शर्मा व व्यय प्रेक्षक पंकज नारायण ने मतदान केंद्रों और एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। सुरक्षा, सुविधाओं व आचार संहिता पालन की समीक्षा की गई। उम्मीदवारों के साथ बैठक कर निर्वाचन व्यय रजिस्टर, वाउचर व बैंक लेन-देन पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए।