हज़ारीबाग: हजारीबाग मेयर चुनाव: प्रतिष्ठा की जंग, किसके सिर सजेगा ताज?
हजारीबाग नगर निगम मेयर चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज है। कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा की सीट मानते हुए सुदेश चंद्रवंशी को समर्थन दिया, जिसके बाद आलोक कुमार और रेणुका कुमारी ने नाम वापस ले लिया। झामुमो ने विकास राणा पर दांव खेला है। सरफराज अहमद निर्दलीय मैदान में हैं। कांग्रेस से तस्लीम अंसारी और अरविंद राणा भी मुकाबले में हैं। अब फैसला जनता के हाथ में है।