हज़ारीबाग: ड्रोन की नज़र से खुला राज! चौपारण में 2 एकड़ अवैध अफीम की खेती ध्वस्त
हजारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत अंतर्गत पत्थलगड़ा व करगा जंगल में लगभग 2 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट की। वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान में ड्रोन से दुर्गम इलाकों को चिन्हित किया गया। मौके से 8 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए। आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।