पोलायकलां: पोलायकला में रंगपंचमी का उत्साह, युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए रंग
पोलायकला में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियों का इजहार किया। रविवार को सुबह 11 बजे से ही बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। नगर का बस स्टैंड होली के गीतों से गूंज उठा।