पनागर: सब्जी मंडी में बदमाशों ने मां-बेटे को कट्टे की धौंस दिखाकर पीटा, ईंट मारकर किया घायल
अधारताल थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दहशत फैला दी। खजांची मोहल्ला निवासी मो. अनीस की पत्नी रोशनी बी अपने बेटे मो. अफजल के साथ सब्जी खरीदने मंडी पहुंची थीं, तभी बाइक क्रमांक MP-20-2051 से पहुंचे मंगन आरिफ और मो. सोहराब ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पहले रिपोर्ट दर्ज करा