चाईबासा: रामकृष्ण सिंकू ने ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लाखों की पुस्तकें दान कीं
एक संवेदनशील व्यक्ति सेल में कार्यरत राम कृष्ण सिंकू ने सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में संचालित मसकल लाइब्रेरी को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए लाखों का प्रतिष्ठित बाइजुज प्रकाशन का गणित,रसायन, भौतिकी पुस्तकें दान की। लाइब्रेरी के संरक्षक कृष्णा देवगम को पुस्तकें दान करते हुए श्री रामकृष्ण ने कहा कि समाज के मेधावी छात्रों की जरूरत पूरी होगी।