सुन्दरलाल काका की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, स्मारक का हुआ लोकार्पण
यशदीप खबर @ बुहाना। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुन्दरलाल (काका) की द्वितीय पुण्यतिथि एवं स्मारक लोकार्पण समारोह रविवार को सरस्वती फार्म हाउस कलवा (बुहाना) में श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। "सुन्दर लाल काका स्मारक" का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान श्योराण ने की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, हनुमानगढ़ भाजपा प्रभारी दिनेश धाबाई, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य एवं जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सतीश गजराज, सोमवीर लाम्बा, निवर्तमान चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़, पिलानी निवर्तमान प्रधान बिरमा रायला, रजनीश चनाना, प्रदेश ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, राजेंद्र कोच, विधाधर सैनी, अमर सिंह तंवर, अशोक मालानी, मदन डारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, डॉ. बीके वर्मा, शम्भू पंवार, राकेश बिका, पवन शर्मा, मुकेश जालिन्द्रा, पार्षद देवेंद्र सैनी, अभय सिंह बडेसरा, कुलदीप भगासरा, रजनीकांत मान, रामगोपाल मिश्र, राकेश शर्मा पाटनवाला, रामोतार धौलिया, निहाल सिंह पूर्व सरपंच नानवास, घिसाराम यादव पूर्व सरपंच झांझा, लक्ष्मण सिंह गादली, सरपंच रामकुमार झारोड़ा, रणधीर पूर्व सरपंच कलोठ मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि सुन्दरलाल 7 बार विधायक व 4 बार मंत्री रहे, उन्होंने सुरजगढ़-पिलानी में पहली बार भाजपा का कमल खिलाया। कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय तीनों रूपों में चुनाव जीतकर ईमानदार व जनसेवक की मिसाल कायम की। भैरोसिंह शेखावत व वसुंधरा राजे के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। आयोजक कैलाश मेघवाल, विधानसभा क्षेत्र पिलानी, विजेंद्र चेयरमैन, डाॅ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, एडवोकेट मुकेश, पुरूषोत्तम राज सहित पूरे परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
#सुन्दरलालकाका #द्वितीयपुण्यतिथि #स्मारकलोकार्पण
#जनसैलाब #सुन्दरलालकाका_स्मारक #कलवा
#बुहाना #झुंझुनूं #श्रद्धांजलि #यशदीपखबर #buhana #jhunjhunu
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Sep 14, 2026