जहानाबाद: कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर व्यक्ति का कटा पैर, पटना पीएमसीएच रेफर
पटना गया रेलखंड पर गया से ट्रेन से जहानाबाद लौट रहे पुरानी बिजली कॉलोनी, पूर्वी ऊंटा निवासी 45 वर्षीय सुनील रज्जक कोर्ट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से पटना PMCH रेफर कर दिया गया।