कासगंज: कासगंज फ्लाईओवर निर्माण की तैयारी तेज, सेंटर पॉइंट की निशानदेही पूरी की गई
कासगंज-अमांपुर रोड पर चांडी फाटक से रामजी सेवा सदन तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के लिए सेंटर पॉइंट की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है। इंजीनियरों और निर्माण एजेंसी की टीम ने स्थल पर माप-जोख कर निर्माण की दिशा तय की। फ्लाईओवर बनने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।