लखीसराय: सड़क हादसे में घायल रत्नूपुर पिपरिया टोला की महिला की सदर अस्पताल में मौत
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रत्नूपुर पिपरिया टोला के रहने वाली एक महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शनिवार की पूर्वाह्न 9:30 पर मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय सूर्यगढ़ा थाना पुलिस सदर अस्पताल परिसर पहुंचकर मामले की जांच की गई, मृतक महिला की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रत्नूपुर पिपरिया टोला निवासी डोमन साव की पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई।