नवाबगंज: बाराबंकी में 55 नए ई-रिक्शा रवानाः डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को मिली रफ्तार
बाराबंकी नगर पालिका परिषद प्रांगण से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए 55 ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ अ. सुदन, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।