नवाबगंज: बाराबंकी के मसौली चौराहे पर डिवाइडर से टकराने से हाईवे पर हड़कंप, बड़ा हादसा टला; चालक घायल
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौली चौराहे के पास सार्वजनिक स्कूल मोड़ पर एक डाला वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह घटना आज उस वक्त हुई जब वाहन रामनगर की ओर से आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।हादसे के समय हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे भारी वाहनों के कारण बड़े जनहानि की आशंका थी।