सोमवार लगभग 12 बजे हंडिया क्षेत्र के पूरेभनई स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम मौर्य व विशिष्ट अतिथि जोखनलाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।