लातेहार: समाहरणालय में अपर समाहर्ता कार्यालय में जन शिकायत निवारण का आयोजन
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।जहां कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान की अपील की।