लातेहार: NEET परीक्षा की तैयारी पूरी, केंद्र के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू: SDO अजय कुमार रजक
जिला मुख्यालय के किना माड़ स्थित केंद्रीय विद्यालय मे रविवार को NEET की परीक्षा आयोजित की जाएगी।जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।यह जानकारी एसडीओ अजय कुमार रजक ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दी है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्र के सौ मीटर परिधि मे धारा 163 लगा दी गई है।