लातेहार: बारिश और ओलावृष्टि से खपरैल घर हुआ ध्वस्त, लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग
सदर प्रखंड के नेगाई गांव मे गुरुवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि मे नेगाई निवासी जाहिद खान का खपरैल मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिसमे एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।भुक्तभोगी जाहिद खान ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी आवेदन देकर मुआवजा के लिए गुहार लगाई है।