तालबेहट: तालबेहट के सीओ ने दी जानकारी, चोरी के माल सहित 2 चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तालबेहट सीओ आशीष मिश्रा ने गुरुवार को शाम के करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया, तालबेहट थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या के मामले में वांछित दो चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 10 सोलर प्लेटे बरामद की गई और अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई जारी है,और दोनों को न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।