प्रतापगढ़: जंगलों में छुपकर दहशत फैलाने वाला 25 हजार का इनामी लक्ष्मण मोग्या हुआ गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश लक्ष्मण मोग्या आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिन में जंगलों और रात में पहाड़ियों में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने वाला यह कुख्यात आरोपी देवाक माता के घने जंगलों में छिपा बैठा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पहाड़ी पर चढ़कर पुलिस टीम पर पत्थर फेंके और बचने के लिए करीब 15