नईसराय: रावसर जागीर गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की
नईसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रावसर जागीर गांव से एक युवती एक महीने से भी अधिक समय से लापता है। पुलिस ने बताया की युवती के परिजनों ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उनकी लड़की अचानक से गायब हो गया। वह इतने समय तक तलाश करते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिली तब थाने आये। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।