भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कई गंभीर सवाल पूछे हैं। जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू आए दिन दिल्ली में आंदोलन करने चले जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हैं या यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष? एक संवैधानिक पद पर बैठ कर दूसरे संवैधानिक पद, यानी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने के लिए रोज आंदोलन में जाना कहां तक उचित है? उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात के बाद भारी नुकसान हुआ है, उसका कोई जायजा नहीं लिया जा रहा। सेब सीजन खत्म हुआ है, बागवान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, पेंशनर्स परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय में नहीं बैठ रहे हैं और झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग का आरोप पंकज जमवाल ने लगाया कहा कि प्रदेश की जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाले हेलीकॉप्टर का मिसयूज हो रहा है। मुख्यमंत्री सुबह चाय पीने प्रदेश आते हैं और फिर हेलीकॉप्टर से पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली आंदोलन के लिए चले जाते हैं और सोशल मीडिया में बड़ी-बड़ी खबरें डालते हैं। उन्होंने कहा, कि ये पैसा गरीब जनता का है। आप सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं, लेकिन ये कैसा व्यवस्था परिवर्तन है कि आप एक संवैधानिक पद पर बैठकर दूसरे संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे खुद वोट चोरी से मुख्यमंत्री बने हैं? उन्होंने कहा कि 70 लाख हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनाई, क्या वे वोट चोरी बोल कर उसी जनता का अपमान नहीं कर रहे हैं। जमवाल ने मांग की कि मुख्यमंत्री इस पर जनता को जवाब दें और अगर आंदोलन ही करना है तो इस्तीफा देकर करें। प्रदेश के संसाधनों का उपयोग निजी राजनीतिक एजेंडे के लिए न करें। यह हेलीकॉप्टर उनके घर का नहीं, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे का है।
#nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #viralreels #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu Indian National Congress - Punjab Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Punjab @
Mandi, Mandi | Oct 14, 2026