आनंदपुरी: आनंदपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 साल से फरार ₹5000 का ईनामी हिस्ट्रीशीटर दिनेश को गिरफ्तार किया
पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आनंदपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी, लूट और मारपीट के अलग-अलग मामलों में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी स्थाई वारंटी एवं हिस्ट्रीशीटर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।