नकुड: सरसावा में चोरी के बड़े मामले का खुलासा, शातिर चोर बंटी गिरफ्तार
सरसावा थाना पुलिस ने नौ महीनों से लगातार चोरी की श्रृंखला को तोड़ते हुए बंटी उर्फ अशवद को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के बहुमूल्य सोने-चांदी के जेवर और एक मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ने दो प्रमुख घरों से चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। आधा दर्जन मुकदमे दर्ज इस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस की बड़ी सफलता मिली है।